गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के प्रेमसागर यादव (30) हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन माह पहले शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद और थप्पड़ मारने की घटना का बदला लेने के लिए उसके दो दोस्तों ने ही हत्या की साजिश रची थी। योजना के तहत पहले प्रेमसागर को शराब पिलाई गई, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर रॉड और डंडे से हमला कर मरा समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह बैजलपुर ग्राम पंचायत भवन के पास सड़क किनारे प्रेमसागर यादव अचेत अवस्था में मिला था। राहगीरों की सूचना पर परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे...