गोरखपुर, नवम्बर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता रेल प्रशासन ने दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए त्यौहार विशेष गाड़ियों का संचालन गोरखपुर से करने का फैसला किया है। रेल प्रशासन ने त्यौहार के वापस लौट रहे यात्रियों के लिए 22 नवंबर से स्पेशल ट्रेने बढ़ा दी हैं। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 05091 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 23 नवम्बर को गोरखपुर से 21.55 बजे प्रस्थान करेगी। बान्द्रा टर्मिनस 12 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05092 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 25 नवम्बर को बान्द्रा टर्मिनस से 13.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी।05115 छपरा-उधना आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 24 नवम्बर को छपरा से 18.20 बजे प्रस्थान कर 5.20 बजे उधना पहुंचेगी। यह...