Gorakhpur News: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अलर्ट पर
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को पुलिस ने पैदल गश्त कर व्यापारियों से संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिया। सीओ कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा व पुलिस फ़ोर्स ने चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार और मुंडेरा बाजार में पुलिस टीम के पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अशोक शर्मा, रजनीश मिश्रा, सौरभ झा, उप निरीक्षक पुनीत यादव, अर्जुन पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: त्योहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.