Gorakhpur News: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, शिक्षिका घायल
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर-दो में तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका के पैर में गंभीर चोट आई। इलाज कराकर ठीक होने के बाद पीड़िता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गुगरौलिया गांव निवासी मनीषा सिंह गुलरिहा क्षेत्र के झुंगिया स्थित हनुमंतनगर कॉलोनी में रहती हैं। वह पिनेकल हाईट्स एकेडमी में शिक्षिका हैं। 20 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह स्कूटी से विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रही थीं। जंगल एकला नंबर-दो के पास टोला पीराड़ा निवासी आकाश चौहान तेज रफ्तार बाइक लेकर आया और उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.