गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगधन गुप्ता (40) के रूप में हुई है। भतीजा दिलीप गुप्ता ने तहरीर में बताया कि चाचा जगधन शुक्रवार को खलीलाबाद से माल उतारकर गोरखपुर लौट रहे थे। आरोप है कि ट्रक चालक जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी बैकुंठपुर, एम्स थाना क्षेत्र, वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था। रामनगर करजहां पुल के पास अचानक झटका लगने से जगधन का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से नीचे गिर गए और पिछले पहिए की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर मौत हो गई। खोराबार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने का मुकदमा दर्ज कर किया है।

हिंदी ...