गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के सामने बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान थवईपार निवासी विनोद शर्मा पुत्र रामचंद्र शर्मा के रूप में हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...