गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के रजही चौहान टोला के पास स्थित तुर्रा नाले से गुरुवार को पुलिस ने एक लावारिस हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की। बाइक की दोनों नंबर प्लेट गायब होने से पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए उसकी गहन जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक चोरी की हो सकती है या किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल के बाद यहां फेंकी गई हो। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण तुर्रा नाले के आसपास पानी भरा हुआ था। गुरुवार को पानी का स्तर कम होने पर ग्रामीणों की नजर नाले के किनारे झाड़ियों में पड़ी एक मोटरसाइकिल पर गई। काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना एम्स पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्ज...