गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास तुर्रा नाले में शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की पहचान रामनगर करजहां स्थित श्यामदेव निषाद टोला निवासी विजय कैलाश (48) पुत्र स्वर्गीय झिनक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने नाले में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था। बाद में परिजनों ने शव की पहचान विजय कैलाश के रूप में की। यह भी पढ़ें- तुर्रा नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके कोई संतान नहीं थी। पुलिस मौत के का...