गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। राजघाट के तुर्कमानपुर में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद विद्युत विभाग की टीम को घेरने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आवासीय परिसर में बिजली चोरी पकड़े जाने पर लाइन काटने के बाद मोहम्मद सलमान खान करीब 40-50 लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गया। भीड़ ने विद्युत कर्मियों को घेर लिया और चेकिंग रोकने के लिए दबाव बनाया। कर्मचारियों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का भी आरोप है। पुलिस ने सलमान खान और जहांगीर पुत्र स्व. जहीर को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विद्युत उपकेंद्र नार्मल के अवर अभियंता सुधीर यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे अधीक्षण अभियंता नग...