गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डॉग शेल्टर के लिए जमीन तो मिली, पहुंच मार्ग बना सबसे बड़ी बाधा तीन दिन तक मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसे रहने से भूख-प्यास से जूझ रहे निराश्रित कुत्ते को आखिरकार गुरुवार देर रात को नया जीवन मिल गया। दिग्विजयनगर क्षेत्र में नगर निगम की डॉग कैचर टीम ने लगातार तीन दिन की तलाश के बाद कुत्ते को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके मुंह से डिब्बा निकाल दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और वार्ड पार्षद ऋषि मोहन वर्मा का भी लगातार सहयोग रहा।डिब्बा मुंह में फंस जाने के कारण कुत्ता कुत्ता न तो खाना खा पा रहा था और न ही पानी पी पा रहा था। वह दर्द और घबराहट में लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागता रहा, जिससे उसे पकड़ना आसान नहीं था। उसके भोकने की आवाज भी डिब्बे मे...