Gorakhpur News: तीर्थयात्रा पर गया परिवार, पीछे से घर का ताला तोड़कर चोरी
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: गोला, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर गए व्यक्ति के बंद घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6532 रुपये नकद, सफेद धातु की चेन, दो नोटबुक समेत अन्य घरेलू सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना 20 जुलाई की है। पीड़ित परिवार तीर्थयात्रा पर गया था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी आलमारी से जेवर और रुपये चोरी कर लिए। मामले में 30 जुलाई को तहरीर मिलने पर गोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पिपरी गांव निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.