Gorakhpur News: तीमारदार से मारपीट में तीन जूनियर डॉक्टर दोषी, 50-50 हजार का जुर्माना
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम को लेकर हुए विवाद के बाद तीमारदार से मारपीट के मामले में जांच समिति ने तीन जूनियर डॉक्टरों को दोषी पाया है। इनमें एक महिला रेजिडेंट भी है। कॉलेज ने तीनों दोषी डॉक्टरों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने का फैसला किया है। साथ ही उनसे लिखित माफीनामा भी मांगा है। दरअसल, संतकबीरनगर के तेनुहारी सोयम गांव निवासी उमाकांत चौधरी (45) तीन अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों ने मौत का कारण सामान्य ब्रेन स्ट्रोक बताते हुए डेथ सर्टिफिकेट जारी कर शव घर ले जाने को कहा। तीमारदारों ने कहा कि मौत सड़क दुर्घटना के बाद हुई है, इसलिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.