गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में हार्बर्ट बांध-डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क बनकर तैयार हो गई है। जिस बांध से कभी वाहनों को निकलने में दुश्वारियां होती थीं, वहां फोरलेन सड़क पर फर्राटा भरते वाहन दिख रहे हैं। यह सड़क न केवल शहर का महत्वपूर्ण बाईपास हो गया है, बल्कि इसके निर्माण से शहर के व्यापारियों को नो एंट्री का दर्द दूर हो गया है। लोक निर्माण विभाग के खंड-2 ने 3.5 किमी सड़क बनाई है, जबकि डोमिनगढ़ रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद इसकी लंबाई 4.2 किमी हो जाएगी। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सड़क को जनता को समर्पित करेंगे। अब वाराणसी और लखनऊ हाईवे के वाहन नौसड़ से राजघाट पहुंचने पर हार्बर्ट बांध फोरलेन होते हुए सोनौली हाईवे तक आसानी से जाने आने लगे हैं। खिचड़ी मेला या अन्य जरूरत पर हार्बर्ट बांध फोरलेन से इलाही...