गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिछले तीन माह से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन मोबाइल नंबरों के धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि फोन करने वाले गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। बान गांव निवासी कुशल पाण्डेय उर्फ ऐश्वर्य पाण्डेय ने कैम्पियरगंज थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जून 2026 से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आ रहे हैं। आरोप है कि फोन करने वाले गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने और गोली मारने की धमकी देते हैं। लगातार धमकी मिलने से पीड़ित और उसका परिवार परेशान है। पीड़ित के मुताबिक, मामले की शिकायत पहले ऑनला...