गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर निजी बस अड्डा संचालन के शासन की नीति के मुताबिक बरहुआं क्षेत्र में करीब दो एकड़ भूमि पर बुनियादी सुविधाएं जुटाने का काम चयनित फर्म ने शुरू कर दिया है। फर्म को नियमानुसार तीन माह में यात्रा एवं अवस्थापना संबंधी सात दिन चौबीस घंटे आधार पर सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी। उसके बाद गठित कमेटी के सर्वेक्षण उपरांत अंतिम मंजूरी मिलेगी। बस स्टेशन का संचालन करने वाली संस्था फुलवारी फूड प्रोडक्शन के संचालक देवेंद्र नाथ गुप्ता ने शनिवार से चयनित जमीन पर मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया है। उन्हें तीन माह में जमीन के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन को शिफ्ट कराने के साथ, यात्रियों के बैठने, पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, शुद्ध पेयजल, भो...