गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता तीन दिन तक मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा फंसे रहने से भूख-प्यास से जूझ रहे निराश्रित कुत्ते को आखिरकार गुरुवार देर रात को राहत मिल गई। नगर निगम की डॉग कैचर टीम ने कुत्ते को दिग्विजयनगर क्षेत्र से पकड़कर मुंह से डिब्बा निकाल दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तीसरे दिन डिब्बे से मुक्त हुआ निराश्रित कुत्ता, राहत की सांसकुत्ते की हालत डिब्बा मुंह में फंस जाने के कुत्ता का खाना-पानी तो बंद था ही, दर्द और घबराहट में वह लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर भाग रहा था। उसके भौकने की आवाज भी डिब्बे में घुट कर रह जा रही थी। ऐसे में उसे पकड़ना आसान नहीं था। कुत्ते की हालत देखकर स्थानीय नागरिक आशंका जता रहे थे कि यदि समय रहते उसे नहीं पकड़ा गया तो भूख-प्यास से उसकी मौत भी हो सकती थी।रेस्क्यू...