Gorakhpur News: तीन गोवंशीय बछड़ों को क्रूरता से ले जा रहे तीन आरोपितों पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के बरगदही में तीन बछड़ों को क्रूरता से ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं आरोपितों को बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात करीब 9:20 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग बछड़ों को क्रूरता से बांधकर ले जा रहे हैं। पुलिस ने बरगदही स्थित लक्ष्य रिसॉर्ट के सामने घेराबंदी कर तीन लोगों को पकड़ा। उनकी पहचान कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर दिहुलिया निवासी इंद्रजीत, जयराम और विजय के रूप में हुई। आरोप है कि तीनों बछड़ों का मुंह रस्सी से बांधकर उनके गले में लकड़ी का भारी डंडा लटकाए हुए थे। उनके पैरों में चोट और पीठ पर लाल निशान मिले। पुलिस ने बछड़ों को स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.