गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन के तीन कोच परिचारकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 207 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 16,910 रुपये है। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर गाड़ी संख्या 12511 के तीन कोच परिचारकों को प्लेटफॉर्म संख्या नौ के पश्चिमी छोर स्थित पैदल उपरिगामी पुल से उतरते समय रोका। तलाशी में उनके बैग से 200 टेट्रा पैक देशी शराब और सात टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल बरामद शराब की मात्रा 41.260 लीटर है। तीनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...