Gorakhpur News: तिरंगे के रंग में रंगा ढाई किमी का रास्ता, सीएम योगी संग देशभक्ति के ज्वार में डूबा गोरखपुर
गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। तिरंगे झंडों, गुब्बारों, तिरंगा कपड़ों से सजा करीब ढाई किलोमीटर का रास्ता। असंख्य हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज। रह-रहकर गूंजता 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' का उद्घोष। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच निर्बाध होती पुष्पवर्षा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ने गोरखपुर महानगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक निकली यात्रा में राष्ट्र प्रथम की भावना का ज्वार उमड़ा तो सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का उत्साह देखते ही बना। तिरंगा थामे करीब ढाई किलोमीटर तक पैदल चले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पुष्पवर्षा करने के लिए हर उम्र के नागरिक उत्साहित दिखे। यह भी पढ़ें- आगे-आगे सीएम योगी, पीछे-पीछे हुजूम, गोरखपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.