Gorakhpur News: तिरंगा यात्रा में बाइक लेकर घुसे, छात्रों से अभद्रता का आरोप, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज अभुराम तुर्कवलिया के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवक बाइक लेकर रैली के बीच घुस गए और छात्रों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। विरोध करने पर शिक्षकों से भी हाथापाई और धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानाचार्य की तहरीर के अनुसार, शासन के निर्देश पर विद्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: तिरंगा यात्रा में युवकों में वर्चस्व की जंग, युवकों के दो गुटों में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.