गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के समाजशास्त्र विभाग की ओर से अभिगृहीत ग्राम तिनकोनिया नंबर 1 में गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के चिकित्सकीय दल ने 55 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में ग्रामीणों की हीमोग्लोबिन, रक्त शर्करा, ऑक्सीजन स्तर तथा त्वचा संबंधी समस्याओं सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। जरूरतमंद ग्रामीणों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के डॉ. राम कुमार एवं स्टाफ नर्स प्रियंका ने ग्रामीणों की जांच की। शिविर का संयोजन समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. हनुमान प्रसाद उपाध्याय ने किया।

हिंदी हिन...