Gorakhpur News: तालकंदला में मत्स्य केंद्र के निर्माण की मिट्टी भराई के लिए समिति गठित
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। खोराबार क्षेत्र के तालकंदला में प्रदेश का सबसे बड़ा मत्स्य केंद्र बनाने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। परियोजना स्थल पर मिट्टी भराई के लिए तैयार आगणन की जांच और अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चार सदस्यीय तकनीकी समिति गठित की है। समिति जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। परियोजना के निर्माण के लिए नामित सीएंडडीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम˘(नगरीय) ने स्थल पर मिट्टी भराईके लिए कंटूर प्लान और कैलकुलेशन शीट तैयार की है। समिति में लोक निर्माण विभाग गोरखपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता को अध्यक्ष, मत्स्य विभाग के उपनिदेशक को सचिव, जिला खनन अधिकारी और सीएंडडीएस यूनिट-19 के परियोजना प्रबंधक को सदस्य बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.