गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुध्नपुर गांव के तांत्रिक गंगाराम के खिलाफ एक महिला से छेड़खानी और जबरन कपड़े उतारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 20 जुलाई की रात वह अपने घर पर मौजूद थी। रात करीब 9:45 बजे शत्रुध्नपुर निवासी तांत्रिक गंगाराम चार अज्ञात साथियों के साथ स्कॉर्पियो से उसके घर पहुंचा। आरोप है कि गंगाराम ने घर में घुसते ही उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने जबरन उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। महिल...