Gorakhpur News: तहसील स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा में एमजी कॉलेज बना विजेता
गोरखपुर, अगस्त 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मध्यमिक विद्यालयीय तहसील स्तरीय 19 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के आयोजकत्व में सेंट एंड्रयूज माहाविद्यालय के खेल मैदान पर सोमवार को खेला गया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम को 2-1 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इसके पहले मैच का उद्घाटन दयानंद इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक जय प्रकाश यादव ने किया और समापन के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमण -पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, सुशील त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र, हरिशचंद्र यादव, नईम, विवेकानंद मिश्र,अनुराग यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.