Gorakhpur News: तलाशी अधिकारी बनकर महिला से छेड़खानी और लूट
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर पुलिस ने खुद को तलाशी अधिकारी बताकर महिला से छेड़छाड़ और लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। आरोपी की पहचान गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी विक्की बांसफोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रविवार दोपहर करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर बौलिया रेलवे कॉलोनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया था। एक महिला ने तहरीर में बताया था कि वह अंबेडकरनगर की रहने वाली है और वर्तमान में संतकबीरनगर के धनघटा में रहती है। किसी काम से शाहपुर क्षेत्र में आई थी। आरोप है कि विक्की ने उसका पीछा किया और खुद को तलाशी अधिकारी बताकर तलाशी के बहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.