Gorakhpur News: तरैना नाले के पुल से युवक ने लगाई छलांग,तलाश जारी
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दवनाडीह गांव के पास तरैना नाले पर बने पुल से गुरुवार की दोपहर एक युवक ने नाले में छलांग लगा दी। युवक की पहचान नीलकंठ कोड़र गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक प्रसाद पुत्र शिवप्रकाश के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, अभिषेक का किसी बात को लेकर अपनी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद वह शराब के नशे में घर से निकला और तरैना नाले के पुल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने नाले में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाले में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही युवक के नाले में छलांग लगाने के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.