गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल तरंग ओवरब्रिज को मरम्मत के लिए 20 दिनों तक पूरी तरह बंद किए जाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है।

पार्षद की मांग वार्ड संख्या 27 (जटेपुर) के भाजपा पार्षद पवन सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर पुल की मरम्मत के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और आधे हिस्से को आवागमन के लिए खुला रखने की मांग की है। पार्षद ने पत्र में कहा है कि तरंग ओवरब्रिज से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। पुल के दूसरी ओर भगवती महिला महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से पहुंचते हैं। इकई प्रमुख अस्पताल भी इस क्षेत्र में हैं, जिससे मरी...