गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी शुक्रवार को दी गई। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम लिव्ड एक्सपीरियंसेज हर्ड : रियल वॉयसेज, रियल चेंज रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, गायन, चित्रकला, कविता और स्लोगन लेखन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए। अकादमिक सत्र में बीएचयू के मनोविज्ञान विभाग के प्रो. विजेन्द्र श्रेष्ठ ने मानसिक परेशानियों पर खुलकर बात करने, मदद मांगने और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया।अन्य यह भी पढ़ें- Balrampur News: हास्य योग से तनाव प्रबंधन ...