गोरखपुर, नवम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। राप्ती नदी की कटान से तकिया घाट और हनुमानगढ़ी घाट की मिट्टी का अरार (किनारा) टूटने की कगार पर है। सुरक्षा कारणों से नगर निगम प्रशासन ने इन घाटों पर छठ महापर्व की उपासना प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए इसकी जगह 80 घंटे में आठ कृत्रिम तालाब तैयार करने की चुनौती को पूर्ण करने में नगर निगम जुटा हुआ है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: डीएम की नाराजगी के बाद 151 घाटों को संवारने में जुटा निगमकटान प्रभावित घाटों पर कृत्रिम तालाब नगर निगम के अवर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि, हनुमानगढ़ी घाट पर 15x50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 4 कृत्रिम पोखरे, जबकि तकिया घाट पर इसी आकार के 4 और एक 100x15 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला बड़ा पोखरा निर्माणाधीन है। कुछ बना भी लिए गए है...