गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कहीं ढोल-नगाड़ों पर थिरकते युवा, कहीं मां के जयकारे लगातीं महिलाओं की टोलियां और कहीं विदाई के वक्त छलकतीं आंखें। गुरुवार को गोरखपुर के कृत्रिम घाटों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन में उल्लास और भावुकता का अनूठा संगम दिखा। महानगर के पूजा पंडालों से निकलीं शोभायात्राएं एकला बांध राप्ती तट पर बनाए गए तीन कृत्रिम तालाब, डोमिनगढ़ एवं महेसरा में बनाए गए कृत्रिम तालाब तक पहुंची। देर रात तक मां दुर्गा को विदाई देने का सिलसिला चलता रहा। कुछ श्रद्धालुओं ने रामगढ़ताल में भी प्रतिमाओं का विर्सजन किया।धर्मशाला से पाण्डेयहाता तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर मेले सा दृश्य था तो कुछ प्रतिमाएं गोलघर, कचहरी चौक, बेतियाहाता चौक होते हुए एकला बांध राप्ती तट की ओर बढ़ी। यह भी पढ़ें- ...