Gorakhpur News: ड्राईफ्रूट और शुगर फ्री मिठाईयों का क्रेज, राखी की देर रात तक खरीदारी
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चीनी की महंगाई के बाद भी रक्षा बंधन पर मिठाई की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही। गोलघर, बेतियाहाता, मेडिकल रोड, पांडेयहाता, असुरन, हिन्दी बाजार, बशारतपुर, गोरखनाथ समेत अन्य प्रमुख बाजारों में राखी के साथ मिठाई की दुकानों पर गुरुवार को खूब खरीदारी हुई। दुकानों पर 10 से लेकर 500 रुपये तक की राखियां विकीं। सोने और चांदी की राखियों की भी इस बार अच्छी बिक्री हुई। गोलघर में राखी की बिक्री कर रहे राकेश पटवा का कहना है कि राखी बाजार इस बार अमेरिकन डायमंड से भी चमक रहा है। इसके साथ ही यूनिकॉर्न, पैपा पिग, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, डोरेमोन और शिवा जैसे फेवरेट कैरेक्टर की राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों के लिए ओम, स्वास्तिक, रुद्राक्ष और धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.