गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद डोमिनगढ़ में रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। डोहरिया-गोरखपुर मार्ग पर भी पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर गांव से बाहर आना-जाना पड़ रहा है

प्रभावित यातायात पूर्व प्रधान संजय राजभर ने बताया कि डोमिनगढ़ गांव डोहरिया-गोरखपुर मार्ग से शहर से जुड़ा है। पूरी सड़क पानी में डूब गई है। हजारों लोग रोजगार व नौकरी के लिए रास्ते से शहर आते जाते थे, जो अब जंगल कौड़िया के रास्ते 16 किलो मीटर दूरी तय कर शहर जा रहे हैं।

गांव की स्थिति ग्रामीण मोती निषाद ने बताया कि डोमिनगढ़ गांव रोहिन नदी के बीच में स्थित है। गांव के दोनों ओर बांध हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने पर हर बार ग्रामीणों को इसी तरह की ...