गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में शिक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में शिक्षकों ने मतदान किया। मतगणना के बाद डॉ. आरती सिंह अध्यक्ष और हरिकेश यादव महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।वहीं अर्चिता राय उपाध्यक्ष तथा विनय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। प्राचार्य डॉ. मनीष त्रिपाठी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता और महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्...