Gorakhpur News: डेंटल हाइपरसेंसिटिविटी का हो सकता है इलाज
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जिला इकाई द्वारा डेंटल हाइपरसेंसिटिविटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. गौरांग श्रीवास्तव ने दांतों की संवेदनशीलता के कारणों, बचाव एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चिकित्सकों को महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन आईडीए के प्रेसिडेंट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. पीके माथुर, सचिव डॉ. एएन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका वर्मा ने किया। सीडीई कार्यशाला में दंत चिकित्सकों को नवीनतम क्लिनिकल तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रेसिडेंट डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.