गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरदारनगर विद्युत उपकेंद्र के डुमरी खास चौराहे का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया। इससे चौराहे के सैकड़ो दुकानदार अंधेरे में है। चौराहे के व्यवसाई ओम शिवाय मौर्या, मेवालाल गुप्ता, देवी शरण, भोला, रामानंद गुप्ता, सुदर्शन वर्मा सहित तमाम व्यवसायियों ने बताया कि विभाग को सूचना दी गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नही बदला गया। जबकि शासन का निर्देश है कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाए। बिजली नही होने से उमस भरी गर्मी में इन्वर्टर भी फेल हो गया है। लाइट और मोबाइल चार्ज करने का संकट पैदा हो गया है। कुछ लोग किराए के जेनरेटर से काम चला रहे है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दस दिन से ट्रांसफॉर्मर खराब, उपभोक्ताओं में रोष व्यवसायियों ने अविलंव ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया ...