Gorakhpur News: डीडीयू में परास्नातक की कॉपियां अब ऑनलाइन जांचेंगे परीक्षक
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परास्नातक की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का तरीका बदलने जा रहा है। सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से ऑनलाइन मूल्यांकन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए परीक्षा विभाग ने संबंधित विभागों से अनुमोदित परीक्षकों की पूरी जानकारी मांगी है। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने छह अक्टूबर को हुई बैठक में उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन मूल्यांकन को मंजूरी दी थी। इसके बाद परीक्षा विभाग ने व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागों को परीक्षकों के नाम के साथ उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी। सूची पाठ्यक्रम समिति से अनुमोदित होनी चाहिए। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षा और मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.