गोरखपुर, अक्टूबर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की सत्र 2025-26 की परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के 82 मामले सामने आए हैं। इनमें 29 विद्यार्थियों को नकल के आरोप में आरोपित किया गया है, जबकि जांच के बाद 53 आरोपमुक्त कर दिया गया। विश्वविद्यालय की वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग से जुड़े मामले दर्ज किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों पर आरोप साबित नहीं हुए, उन्हें आरोपमुक्त कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कुल 82 मामलों में 29 विद्यार्थी आरोपित हैं, जबकि 53 को आरोपमुक्त किया गया है।...