गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में छात्रा पर छींटाकशी के बाद छात्रों दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक शिक्षक ने इसकी सूचना प्रॉक्टर कार्यालय को दी। इस पर टीम मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया। इस बीच एक संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और छींटाकशी करने वाले छात्र पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्राचीन इतिहास विभाग में एक छात्र ने एक छात्रा पर छींटाकशी कर दी। एक छात्र ने विरोध जताया तो छींटाकशी करने वाला छात्र उससे भिड़ गया। इसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से छात्रों ने अपने-अपने गुट के लोगों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में दोनों गुटों से 100 से अधिक छात्र घट...