गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रवेश प्रकोष्ठ ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पोर्टल पर 'रिफंड ट्रैकर' नाम से एक नया ऑनलाइन लिंक शुरू किया है। इस पहल से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो प्रवेश निरस्त कराने के बाद अपने प्रवेश शुल्क की वापसी संबंधी जानकारी के लिए अब तक विश्वविद्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर पूछताछ करते थे। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर उपलब्ध रिफंड ट्रैकर लिंक पर जाकर अपना फॉर्म नंबर डालकर अपनी शुल्क वापसी की स्थिति जान सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...