गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने एलएलबी प्रवेश परीक्षा से पहले एक छात्र का एडमिट कार्ड निरस्त कर दिया। इसके विरोध में रविवार को छात्र ने विवि गेट पर हंगामा किया। कैंपस के मुख्य गेट के अंदर घुसने के दौरान छात्र और गार्ड के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस बीच मौके पर पहुंचे मुख्य नियंता प्रो. टीएन मिश्रा से भी छात्र की कहासुनी हुई। अंत में वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। विश्वविद्यालय के अनुसार, अनुशासनहीनता के मामले में पहले से निष्कासित चल रहे छात्र सतीश प्रजापति की एलएलबी प्रवेश परीक्षा निरस्त की गई है। छात्र सतीश ने विश्वविद्यालय के निर्णय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि परिसर में पेड़ों की कटाई का विरोध करने के कारण उसे प्रवेश परीक्षा देने से रोका गया है। उस...