गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 20 नवंबर को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। विद्यार्थियों को सूची में अपना नाम देखने और वितरण से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभागाध्यक्षों को भी पात्र विद्यार्थियों की प्रक्रिया समय से पूरी कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मुख्यमंत्री आज चार जिलों के 50 हजार विद्यार्थियों को देंगे टैबलेट

हिं...