Gorakhpur News: डीडीयू की वॉलीबॉल टीम में 14 खिलाड़ियों को मिली जगह
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन शनिवार को विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में किया गया। चयनित टीम 27 अक्तूबर से एडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राज वीर सिंह ने बताया कि टीम में अस्थायी रूप से 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें विश्वविद्यालय के आदित्य यादव और राज गोंड शामिल हैं। एचडी मेमोरियल कॉलेज, देवरिया से सिद्धांशु सिंह, सागर सिंह, अनुज वर्मा, अजीत यादव, दीपेंद्र प्रताप सिंह और मो. इमरान का चयन हुआ है। इसी तरह दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज से रणदीप यादव और रोहित कुमार, जबकि नेशनल पीजी कॉलेज से श्लोक गुप्ता, अंकित प्रताप सिंह, संतोष यादव और नित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.