गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की पुरुष हॉकी टीम 26 अक्टूबर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगी। टीम को देश के विभिन्न जोन की टीमों से मुकाबला करना है। दो चरणों के ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम का प्रबंधन विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनीष कुमार राय करेंगे। उनके साथ महिला रेलवे हॉकी टीम की कोच डॉ. रीता मिश्रा भी रहेंगी। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. आमोद कुमार राय और सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस पहल से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...