गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। दोनों परीक्षाओं में से सर्वाधिक अंक को अंतिम आंतरिक अंक माना जाएगा। परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके बाद से परीक्षा नियंत्रक ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, आंतरिक परीक्षाएं पहले की तरह पूरी तरह वर्णनात्मक होंगी। प्रथम परीक्षा 20 अक्तूबर तक और दूसरी परीक्षा 23 नवंबर से पहले करानी होगी। यदि कोई विद्यार्थी दोनों में से किसी एक परीक्षा में ही शामिल होता है तो उसी के अंक मान्य होंगे। हालांकि, इसके लिए प्राचार्य या विभागाध्यक्ष को लेटरहेड पर प्रमाणपत्र पोर्टल या ई-मेल के माध्यम से देना होगा...