Gorakhpur News: डीएम के आश्वासन पर 18 घंटे बाद भाजपा नेता का अंतिम संस्कार
गोरखपुर, अगस्त 13 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र के भाजपा नेता राकेश यादव के शव का पोस्टमार्टम होने के करीब 18 घंटे बाद बुधवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। परिजन शव घर पर रखकर अपनी मांगें पूरी कराने पर अड़े थे। बुधवार सुबह डीएम दीपक मीणा ने घर पहुंचकर परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। डोमिनगढ़ स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राकेश यादव की इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार सुबह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया था। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.