Gorakhpur News: डीआईओएस कार्यालय के पीए का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगे रुपये
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक के पीए फूलचंद यादव का मोबाइल नंबर हैक कर साइबर जालसाज उनके परिचितों, प्रधानाचार्यों, लिपिकों और शिक्षकों से रुपये मांग रहा है। व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर के जरिए लोगों को मैसेज भेजकर खुद को फूलचंद यादव बताते हुए इमरजेंसी का हवाला देकर पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक फोन-पे और गूगल-पे के जरिए भेजने को कह रहा है। फूलचंद यादव के मुताबिक गुरुवार शाम करीब पांच बजे से उनके मोबाइल नंबर का कथित तौर पर दुरुपयोग शुरू हुआ। उनके संपर्क में मौजूद कई प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल पर उनके नाम से संदेश भेजे गए। संदेश में अचानक रुपये की जरूरत बताते हुए तत्काल मदद करने की अपील की जा रही थी। रकम भेजने के लिए फोन-पे और गूगल-पे का इस्तेमाल करने को कहा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.