गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्न सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए गुरुवार को चार स्थानों पर शिविर लगाए गए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी और पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डिजिटल लेबर चौक ऐप पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, श्रमिकों ने विभागीय योजनाओं में दिलचस्पी दिखाते हुए अपना पंजीयन भी कराया। गोरखपुर के मोहद्दीपुर, आजाद चौक, खजांची तथा रानीडीया लेबर अड्डे पर श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पैंपलेट वितरित किए गए। साथ ही, डिजिटल लेबर चौक ऐप पर उपस्थित श्रमिकों को इनस्टॉल करने की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पंजीकरण कराया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डिजिटल लेबर च...