गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: कार्यालय संवाददाता, गोरखपुर। आप के अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से शनिवार शाम महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित डांडिया नाइट में उत्साह और उमंग का ऐसा रंग चढ़ा कि हर ओर मस्ती का माहौल नजर आया। हाथों में डांडिया लिए युवक-युवतियां संगीत की धुन पर देर शाम तक थिरकते रहे। मैदान का शायद ही कोई कोना ऐसा रहा हो, जहां लोग डांडिया की मस्ती में डूबे नजर न आए हों। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे के सीसीएमपीएम जेपी सिंह और सीपीआरओ सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद संगीत की धुन के साथ डांडिया खेलने का सिलसिला शुरू हुआ तो हर कोई उसमें शामिल होने को बेताब दिखा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: डांडिया नाइट्स में रात भर झूमे सैकड़ों लोग युवाओं के साथ महिलाओं में भी खासा उत्साह रहा। उम्र के ती...