गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ठेला लगाने के विवाद में सब्जी विक्रेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को घायल की पत्नी नीतू देवी ने एसपी सिटी से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हुमायूंपुर उत्तरी निवासी नीतू देवी ने बताया कि उनका परिवार चौराहे पर सब्जी बेचकर जीविका चलाता है। आरोप है कि 25 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में आठ लोगों ने उनके पति सत्य प्रकाश चौधरी उर्फ रिंकू चौधरी पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।शोर सुनकर नीतू देवी और उनके बेटे बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजनों ने घायल सत्य प्रकाश को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर...