गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: पिपराइच। चीनी मिल पिपराइच के जीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि गन्ने की अधिक उपज के लिए सिंगल बेड की ट्रैच विधि से सहफसली खेती से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। चार फिट पर ट्रैच विधि से बुआई करने वाले किसानों को चीनी मिल के तरफ से 1500 रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। वे गुरुवार को पकड़ी और यादवपुर गांव में गन्ना बधाई, शरद कालीन गन्ना बुआई तथा फसल सुरक्षा पर किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना श्रीधर दूबे ने शरदकालीन गन्ना बुआई के साथ तोरिया, सब्जी, दलहनी फसलों की सहफसली खेती की जानकारी दी। किसानों ने बिलंब से पर्ची मिलने और मजदूर आदि की समस्या गिनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...